दंतेवाड़ा जिले में आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए डायल 112 आपातकालीन सेवा और हाईवे पेट्रोलिंग का शुभारंभ किया गया।
दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अट्टामी और जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने पुलिस अधीक्षक गौरव राय के साथ डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रारंभिक तौर पर यह सेवा थाना दंतेवाड़ा, गीदम, बचेली और किरंदुल क्षेत्र में शुरू की गई है। पुलिस विभाग के अनुसार अब किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112 नंबर पर कॉल कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे। यह सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी और पुलिस, चिकित्सा समेत अन्य आपात सेवाओं की त्वरित मदद उपलब्ध कराएगी।
Post a Comment