धमतरी/नगरी
नगरी नगर पंचायत को 24 करोड़ 18 लाख की लागत से फोरलेन सड़क की बड़ी सौगात मिली है। वित्त विभाग ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
हरदीभाटा मोड़ से बजरंग चौक तक बनने वाले इस फोरलेन से नगर की तस्वीर बदलेगी और सुंदर नगरी का सपना साकार होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने इसे चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।
छाबड़ा ने इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा सहित अधिकारियों से लगातार मुलाकात की थी।
इस उपलब्धि में विधायक अजय चंद्राकर, जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, सभापति अश्वनी निषाद सहित सभी पार्षदों और एल्डरमैन का सहयोग रहा।
फोरलेन में डिवाइडर और सौंदर्यीकरण से यातायात सुगम होगा और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।
Post a Comment