खबर बाज न्यूज़

डोंगरडुला में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित



धमतरी - नगरी ब्लॉक के ग्राम डोंगरडुला के हायर सेकेंडरी विद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रेबीज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को रेबीज बीमारी के कारण, संक्रमण के तरीके और कुत्ते व अन्य संक्रमित पशुओं के काटने से होने वाले जोखिम के बारे में जानकारी दी गई।
पशु चिकित्सक डॉ. अमित नागेश ने बताया कि काटने या खरोंच लगने पर तुरंत घाव को 15 मिनट तक साबुन-पानी से धोना चाहिए और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर रेबीज टीका लगवाना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश्वर सिंह जयसिंधु सहित व्याख्याता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में रेबीज रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post