खबर बाज न्यूज़

सांकरा PHC में मना विश्व हृदय दिवस, ग्रामीणों को दी हृदय रोग से बचाव की जानकारी


धमतरी/नगरी - सांकरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को विश्व हृदय दिवस मनाया गया।

इस दौरान पीएचसी की टीम ने अस्पताल पहुंचे मरीजों और ग्रामीणों को हृदय रोगों के लक्षण, रोकथाम और वैश्विक प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
चिकित्सकों ने बताया कि हर साल 29 सितंबर को लोगों में हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 1972 में स्विट्जरलैंड के जेनेवा में स्थापित एक गैर-सरकारी संगठन और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा की गई थी।
स्वास्थ्य टीम ने बताया कि अनियमित खानपान, धूम्रपान, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी हृदय रोगों का प्रमुख कारण है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच से इससे बचा जा सकता है।

इस मौके पर ग्रामीणों को बीपी, शुगर की जांच कराने और हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post