खबर बाज न्यूज़

भैसामुड़ा उपकेंद्र का NQAS वर्चुअल असेसमेंट संपन्न, दिल्ली की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

खबरबाज न्यूज़ | धमतरी

धमतरी/धर्मेन्द्र यादव। भैसामुड़ा उपस्वास्थ्य केंद्र में भारत सरकार के NQAS (National Quality Assurance Standards) असेसमेंट के तहत 28 अप्रैल 2026 को वर्चुअल विजिट आयोजित की गई। इस दौरान दिल्ली से जुड़ी असेसमेंट टीम में डॉ. अनामिका सिंह एवं डॉ. दीपक गुप्ता ने वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
वर्चुअल असेसमेंट के दौरान उपकेंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं, रिकॉर्ड संधारण, स्वच्छता, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली गई।

इस पूरे असेसमेंट में सेक्टर सांकरा के सभी CHO, सुपरवाइजर एवं LHV का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं सेक्टर प्रभारी डॉ. नरेंद्र नेताम तथा BMO डॉ. डी.एन. सोम के मार्गदर्शन में वर्चुअल विजिट की प्रक्रिया संपन्न हुई।

असेसमेंट के दौरान भैसामुड़ा उपकेंद्र की CHO बिंदेश्वरी, RHO श्री सेन जी एवं सिस्टर पूनम शुक्ला उपस्थित रहीं और टीम को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग प्रदान किया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास से NQAS असेसमेंट की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से पूरी हुई। इस दौरान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर रहा।

खबरबाज न्यूज़ | धमतरी

Post a Comment

Previous Post Next Post