ठीक है, ये फाइनल प्रिंट के लिए तैयार है:
धमतरी/नगरी
क्षेत्र में हुई बारिश के बीच सांकरा-भैंसा और सांकरा-फरसिया मार्ग पर साल का विशाल पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया।
सड़क के बीचों-बीच पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।राहगीर और वाहन चालक घंटों पेड़ हटने का इंतजार करते रहे।
स्थानीय लोगों के अनुसार सूचना के एक घंटे बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे नाराजगी देखी गई और राहगीरो को घूमकर नगरी के रास्ते सांकरा आना पड़ रहा।
ग्रामीणों ने तत्काल पेड़ हटाकर मार्ग सुचारु कराने की मांग की है।
Post a Comment