धमतरी/नगरी। नगर से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। गुढ़ियारी तालाब में गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई।
मृतक की पहचान किशन यादव निवासी वार्ड नंबर 2 के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विसर्जन के दौरान युवक गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना के करीब आधे घंटे बाद युवक को तालाब से निकालकर नगरी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे नगर में शोक की लहर फैल गई है।
Post a Comment