कोंडागांव। उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस 24 सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला संगठक शशि भूषण कन्नौजे को सर्वश्रेष्ठ जिला संगठक के राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। कन्नौजे वनस्पति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक हैं और कोंडागांव एवं नारायणपुर जिले के जिला संगठक हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल मंत्र "मैं नहीं, आप" है। कोंडागांव में NSS की 36 इकाइयां संचालित हैं। जिला संगठक के नेतृत्व में इन इकाइयों द्वारा सामाजिक सेवा, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति और जनजागरूकता के क्षेत्र में सतत कार्य किए जा रहे हैं। इसी उत्कृष्ट समन्वय के लिए यह सम्मान मिला है, जो जिले के लिए गौरव की बात है।
NSS स्वयंसेवकों की सक्रियता से जिले में "वीर गुण्डाधुर रक्तदाता समिति" के माध्यम से हर साल 1000 यूनिट से अधिक रक्त जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा है। आकस्मिक जरूरत पर भी स्वयंसेवक तत्पर रहते हैं।
सभी इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों के बीच बेहतर समन्वय से NSS गतिविधियों को जन-आंदोलन का रूप दिया गया है।
Post a Comment