धमतरी / भखारा
धमतरी पुलिस ने SBI कियोस्क संचालक द्वारा करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 1 करोड़ 75 हजार रुपये के गबन के आरोपी कियोस्क ऑपरेटर केशव राम साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को ये सफलता मिली है।
मामले में NICT Technologies कंपनी के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जुगलकिशोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनकी कंपनी SBI के अनुबंध पर ग्राम कोरा में कियोस्क का संचालन कराती थी, जिसका संचालक केशव राम साहू था। आरोपी ने 27 अगस्त 2015 से 29 नवंबर 2025 के बीच खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी कर कुल 1,00,75,717 रुपये का गबन किया।
जिसकी रिपोर्ट पर थाना भखारा में अपराध दर्ज किया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लेनोवो लैपटॉप और 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड पेपर जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी केशव राम साहू (40 वर्ष) मूल रूप से ग्राम देवकोट, थाना गुरूर, जिला बालोद का रहने वाला है, जो वर्तमान में रायपुर के बोरिया खुर्द में रह रहा था। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Post a Comment