धमतरी - थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में गणेश प्रतिमा खरीदने आए युवक से मारपीट कर लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी रोहित कुमार यादव (24) निवासी बोरिदकला, थाना पुरूर, जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 सितंबर को वह साथियों के साथ मोटरसाइकिल से कुम्हारपारा प्रतिमा खरीदने जा रहा था। दोपहर 2 बजे रिसाईपारा म्युनिसिपल स्कूल के पास दो दोपहिया सवारों ने उसे रोककर गाली-गलौज, मारपीट कर पर्स लूट लिया। पर्स में 10 हजार नकद, आधार, पैन, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और दो एटीएम कार्ड थे।
सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू की। हुलिया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रिसाईपारा से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी - (1) राजवीर सिंह उर्फ गिन्नी मेहरा (20) निवासी रिसाईपारा, (2) राहुल उर्फ रोहित सोना (26) निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी।
आरोपियों से लूटे गए दस्तावेज, 2 हजार नकद, स्प्लेंडर बाइक और स्कूटी जब्त की गई है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Post a Comment