खबर बाज न्यूज़

सांकरा में 17 सितंबर को होगा विश्वकर्मा स्थापना भव्य छत्तीसगढ़ी संस्कृति गम्मतिहा कार्यक्रम का आयोजन रात्रिकालीन

धमतरी/ 
सांकरा में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजमिस्त्री संघ सांकरा द्वारा 17 सितंबर 2026, गुरुवार को मानस मंच सांकरा में विश्वकर्मा पूजा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।

आयोजन को लेकर  जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष हिरसिंगं निषाद ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के साथ साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें क्षेत्रवासियों को बड़ी संख्या में आंमत्रित किया गया है।

वहीं समारोह के दौरान रात्रि 9 बजे से छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें गम्मतिहा पप्पू चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को लेकर राजमिस्त्री संघ एवं आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।मुख्य अतिथि  सन्नी साहू  (कर्मा एजेन्सी सांकरा)
अध्यक्षता हिरसिंग निषाद  (अध्यक्ष, जय मां दन्तेश्वरी रा.मि. संघ सांकरा, नागेन्द्र बोरझा  (सरपंच ग्राम पंचायत सांकरा)
,अमन ध्रुव  (सरपंच ग्राम पंचायत हिन्छापुर)
 नगिना सोम  (सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव)
 शत्रुधन नाग  (सरपंच ग्राम पंचायत बोड़रा,वरूण कुमार सोम  ग्राम मल्हारी (रो. नि. टी. आई)
गिरधारी साहू  (पेट्रोल पम्प सांकरा)
श्रवण कुमार सूर्यवंशी  (पेट्रोल पम्प छिन्दपारा समेत समस्त ग्रामवासियों  जय मां दंतेश्वरी राज मिस्त्री संघ के सदस्यों का उपस्थित बड़ी संख्या में होगी

Post a Comment

Previous Post Next Post