खबर बाज न्यूज़

नेत्रदान पखवाड़ा: साल्हेभाट में जागरूकता कार्यक्रम, प्रथम नेत्रदाता के परिवार का सम्मान

धमतरी/नगरी- राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत नगरी विकासखंड के ग्राम साल्हेभाट में नेत्रदान जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एन. सोम रहे, अध्यक्षता ब्लॉक नोडल अधिकारी नेत्र विभाग योगेन्द्र बोरझा ने की।
इस दौरान नेत्र सहायक अधिकारी राकेश साहू, हरिशंकर साहू, सुमति साहू, गजानंद पैकरा, नागेंद्र साहू सहित सरपंच, पंच व ग्रामीण मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि मृत्यु के 6 घंटे के भीतर कॉर्निया दान से दो लोगों को रोशनी मिल सकती है और यह सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।
कार्यक्रम में ग्राम के प्रथम नेत्रदाता स्वर्गीय अवध राम ध्रुव को श्रद्धांजलि दी गई और उनके सुपुत्र नेत्र सहायक अधिकारी राम नारायण शोरी व उनके परिवार का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया। अंत में ग्रामीणों ने नेत्रदान का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post