खबर बाज न्यूज़

साइबर ठगी, यातायात सुरक्षा और नशे के खिलाफ नगरी पुलिस का जागरूकता अभियान

धमतरी/नगरी। धमतरी जिले के नगरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सुखराम नागे महाविद्यालय में युवाओं को ऑनलाइन ठगी से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम ने नागरिकों से OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, PIN, पासवर्ड और बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की अपील की। उन्होंने संदिग्ध कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की बात कही।
अभियान के दौरान यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया। वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने तथा सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की गई।

पुलिस टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए नशे के दुष्प्रभावों और परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी।
अभियान में थाना प्रभारी तापेश्वर नेताम, सहायक उपनिरीक्षक तानसिंह साहू, आरक्षक योगेश कुमार साहू, महिला आरक्षक खुशबू यादव एवं आरती ध्रुव सहित पुलिस टीम की सहभागिता रही।

पुलिस ने कहा कि ऐसे अभियानों का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से अपराधों की रोकथाम, सड़क सुरक्षा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post