धमतरी। ग्राम गजकन्हार में अवैध महुआ शराब बिक्री पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई में 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त कर एक आरोपिया को गिरफ्तार किया गया है।
कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में वृत्त नगरी के आबकारी उपनिरीक्षक की टीम ने आरोपी के निवास पर छापा मारा। मौके से 20 लीटर शराब बरामद हुई।
आरोपिया सुरेखा विश्वकर्मा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र उइके, पुरुषोत्तम सिन्हा, मुख्य आरक्षक मुरलीधर सोनी, महेश साहू, आरक्षक श्रुति साहू, नीरज चंद्राकर, भूषण वर्मा, राजकिशोर और वाहन चालक मिलेश का सराहनीय योगदान रहा।
जिला प्रशासन ने आम लोगों से अवैध शराब की सूचना विभाग को देने की अपील की है।
Post a Comment