धमतरी/नगरी। सिविल अस्पताल नगरी में जीवन दीप समिति की साधारण सभा की समीक्षा बैठक जनपद अध्यक्ष महेश गोटा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विकासखंड के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं और व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में सभी PHC प्रभारियों ने PPT के माध्यम से OPD, IPD, इमरजेंसी, प्रसव सेवाएं, NCD, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। पिछली बैठक के निर्णयों के क्रियान्वयन और आय-व्यय के लेखा-जोखा को भी प्रस्तुत कर अनुमोदन लिया गया।
अध्यक्ष महेश गोटा ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने OPD, IPD और प्रसव सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए और सभी स्वास्थ्य केंद्रों को NQAS और कायाकल्प के राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और मरीज संतुष्टि पर विशेष ध्यान देने को कहा।
बैठक में BMO डॉ. अरुण कुमार नेताम, BPM हितेन्द्र कुमार साहू सहित सभी PHC के चिकित्सा अधिकारी, समिति सदस्य और स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।
Post a Comment