खबर बाज न्यूज़

सिहावा में खेत के पास दिखा भालू, ग्रामीण ने मोबाइल में कैद किया वीडियो



फसल बर्बाद करने से किसान परेशान, दहशत में ग्रामीण


धमतरी/नगरी - सिहावा-खरपतथना रोड के पास खेत का निरीक्षण करने गए ग्रामीण तुकाराम साहू के सामने अचानक भालू आ गया। भालू को सामने देख किसान ने जान बचाकर भागकर अपनी जान बचाई। इस पूरी घटना का वीडियो तुकाराम साहू ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया है।

ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में आए दिन भालू द्वारा खेत की फसल बर्बाद करने के मामले सामने आ रहे हैं। भालू रात के समय खेतों में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं।

भालू दिखने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने और फसल सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post