खबर बाज न्यूज़

नगरी में तेंदुए का आतंक, हमले में 3 घायल, 2 धमतरी रेफर,1 का नगरी अस्पताल में इलाज जारी



धमतरी/नगरी। वनांचल क्षेत्र में तेंदुए की दहशत। कारीपानी और उजरावन में तेंदुए के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक तेंदुआ बैल का शिकार करने गांव में घुस आया था। आवाज सुनकर कारीपानी निवासी उर्मिला बाई बाहर निकली तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। चीख सुनकर बचाने पहुंचे सुंदर लाल नेताम (60, उजरावन) और मनाई बाई पर भी तेंदुए ने हमला किया।
तीनों घायलों को नगरी अस्पताल लाया गया, जहां उर्मिला बाई और सुंदर लाल की गंभीर हालत को देखते हुए धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एक महिला का इलाज नगरी में जारी है।

घटना के बाद गांव में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post