धमतरी/नगरी - जिले के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सांकरा में कबड्डी का रोमांच देखने को मिला। श्री नंदेश्वर कबड्डी क्लब द्वारा दो दिवसीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नंदी चौक, पुराने गौठान के सामने किया गया।
प्रतियोगिता में कांटे के मुकाबले के बाद खैरागढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 41 हजार रुपये नकद और चमचमाती ट्रॉफी दी गई। बता दें कि खैरागढ़ की टीम पिछले साल 2025 में भी चैंपियन रही थी। वहीं सक्ती जिले की टीम 31 हजार रुपये के साथ उपविजेता रही। तृतीय पुरस्कार 11 हजार और चतुर्थ पुरस्कार 5500 रुपये रखा गया था।
आयोजकों ने बताया कि कबड्डी देखने के लिए जनसैलाब उमड़ा। ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
इस दौरान आयोजक समिति के अध्यक्ष हर्षित साहू, भोला ध्रुव, युवराज पटेल, सरपंच नागेंद्र बोरझा सहित समस्त ग्रामवासी और समिति के सदस्य मौजूद रहे।
Post a Comment