खबर बाज न्यूज़

छात्रा के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार, ढाई लाख खर्च के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं


धमतरी/नगरी

नगरी वनांचल के ग्राम बेलरबाहरा निवासी कुमारी दिनेश्वरी मांझी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई गई है। दिनेश्वरी कक्षा 11वीं कृषि विषय की छात्रा है और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में अध्ययनरत है।
परिजनों के अनुसार गंभीर बीमारी के चलते उसका लगातार इलाज चल रहा है। अब तक परिवार द्वारा ढाई से तीन लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं, फिर भी तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से आगे का इलाज कराना मुश्किल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर समाजसेवी डीके यादव ने परिजनों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विधायक अंबिका मरकाम और जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा को अवगत कराया।

उन्होंने दिनेश्वरी के बेहतर उपचार के लिए आर्थिक सहायता और शासन की स्वास्थ्य योजनाओं के तहत सहयोग प्रदान करने की मांग की है। इस दौरान आलम सिंह, रामेश्वर मांझी सहित अन्य ने शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post