खबर बाज न्यूज़

आखिरकार पकड़ाया आदमखोर तेंदुआ

 

धमतरी/नगरी- नगरी सिहावा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से आतंक मचा रहा आदमखोर तेंदुआ आखिरकार पकड़ में आ गया है।
आमानारा गांव में ग्रामीणों ने अदम्य साहस और एकजुटता दिखाते हुए तेंदुए को काबू में कर लिया। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार सीतानदी अभयारण्य क्षेत्र के आमानारा, कारीपानी और बहीगांव में तेंदुआ दिनदहाड़े गांव में घुसकर ग्रामीणों पर हमला कर रहा था।

तेंदुए के हमले में अब तक 20 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं आज सुबह तेंदुए ने फिर 5 लोगों पर हमला कर दिया।
एक बुजुर्ग की मौत की भी खबर
आज आमनारा में 42 वर्षीय प्रभुराम की तेंदुए के हमले से मौत होने की बात सामने आ रही है, वहीं बहीगांव के एक बुजुर्ग पर भी हमला हुआ है।

लगातार हमलों से ग्रामीणों में भारी दहशत थी। आखिरकार ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला और हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को पकड़ लिया।

तेंदुआ पकड़े जाने के बाद पूरे क्षेत्र में ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Post a Comment

Previous Post Next Post