PM जनमन योजना के तहत मिलेगी निःशुल्क जांच और दवा की सुविधा
धमतरी - विकासखंड नगरी के ग्राम बोईरगांव में PM जनमन योजना के तहत स्वास्थ्य पोषण सेवा संगम शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 23 अक्टूबर शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बोईरगांव के बहुउद्देशीय केंद्र में लगाया जाएगा।
शिविर में विशेष रूप से PVTG एवं जनजातीय वर्ग सहित सभी ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। शिविर में बीपी, शुगर, सिकल सेल, टीबी जांच, बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती माताओं की जांच और निःशुल्क दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
खंड चिकित्सा अधिकारी और परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग नगरी ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।
Post a Comment