खबर बाज न्यूज़

अध्यक्ष निधि से गौरा चौरा का सौंदर्यीकरण, पर्व से पहले हुआ लोकार्पण


नगरी। दीपावली और गौरा-गौरी पर्व से पहले नगर पंचायत नगरी के वार्ड 14 पुरानी बस्ती स्थित गौरा चौरा का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने अपनी अध्यक्ष निधि से यह कार्य कराया।

गौरा चौरा के चबूतरे को ग्रेनाइट से सजाया गया है, स्टील रेलिंग और ऊपर मंडप का निर्माण किया गया है। साथ ही आसपास के घरों के पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाकर स्वच्छता व्यवस्था की गई है।

अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने फीता काटकर और पूजा-अर्चना कर कार्य का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि गौरा-गौरी पूजा हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नगर के अन्य वार्डों के गौरा चौरा का भी चरणबद्ध तरीके से जीर्णोद्धार कराया जाएगा।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विकास बोहरा, पार्षद शंकर देव, सभापति अश्वनी निषाद, पार्षद देवचरण ध्रुव, अंबिका ध्रुव सहित जनप्रतिनिधि, गौरा समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post