खबर बाज न्यूज़

सांकरा खमरिया नहर में मिला बहता हुआ शव, इलाके में हड़कंप

रिपोर्टर - धर्मेंद्र यादव
धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। सिहावा थाना अंतर्गत सांकरा के खमरिया नहर में एक अज्ञात शव बहते हुए मिला है। नहर में शव को बहते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने नहर में शव को देखा और तत्काल इसकी सूचना सिहावा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने नहर से शव को बाहर निकलवाया है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त प्रत्यक्ष दर्शी द्वारा करने पर रायसिंह ध्रुव पिता सुबेलाल ध्रुव उम्र लगभग 35 ,निवासी कोडमूड पारा सांकरा हो पाई है। शव कहां से बहकर आया है, इसकी जांच की जा रही है।फिलहाल सिहावा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post