खबर बाज न्यूज़

सरपंच-पंच पर स्टेटस लिखना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार,सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक जेल दाखिल

धमतरी - ग्राम पंचायत कसपुर के सरपंच बोधन सिंह मरकाम ने गांव के एक युवक के खिलाफ व्हाट्सऐप स्टेटस पर अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत बोरई थाने में दर्ज कराई।

शिकायत के अनुसार, गांव के युवक उमेश कुमार चक्रधारी, पिता संतुराम चक्रधारी, उम्र 30 वर्ष ने सरपंच, पंच और पंचायत सचिव सहित पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ व्हाट्सऐप स्टेटस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिससे गांव में विवाद की स्थिति बन गई।

ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने युवक को समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन वह सुधार के बजाय लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो गया। इसके बाद सरपंच ने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बोरई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 126-135(3) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post