खबर बाज न्यूज़

ग्राम साकरा-हिनछापुर में सड़क किनारे भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप



धमतरी - नगरी ब्लॉक के ग्राम साकरा-हिनछापुर में सड़क किनारे भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रात करीब 9 बजे शिव मंदिर के पास एक राहगीर को अचानक सड़क किनारे भालू घूमता हुआ नजर आया।

अचानक भालू को देखकर राहगीर दहशत में आ गया, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ तौर पर भालू को सड़क किनारे घूमते हुए देखा जा सकता है।

रात के समय गांव में भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोगों में डर का माहौल है और बच्चे-बुजुर्ग रात में घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

भालू का वीडियो सामने आने के बाद पूरे गांव में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से लगे होने के कारण अक्सर वन्यजीव गांव की ओर आ जाते हैं, लेकिन इस तरह सड़क पर भालू का दिखना खतरनाक हो सकता है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

फोटो को ऐड करके भालू को दिखाते थंबनेल बना देवे

Post a Comment

Previous Post Next Post