खबर बाज न्यूज़

ग्राम सांकरा के शंकर नगर में भव्य रामायण पाठ का आयोजन,श्रद्धा सुमन बाल मंडली ने भजन-कीर्तन से बांधा समां, ग्रामीणों ने की सराहना


धमतरी- नगरी। ग्राम पंचायत सांकरा के शंकर नगर में भव्य रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कृष्ण कुंज यादव निवास पर आयोजित किया गया था, जहां श्रद्धा सुमन बाल मंडली की टोली ने पहुंचकर प्रस्तुति दी।

मंडली के सदस्यों ने सुमधुर संगीत, भजन एवं रामायण पाठ कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी श्रद्धालु भक्तों के लिए प्रसादी वितरण किया गया। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने और अन्य सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की गई थीं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष बिसाऊ राम साहू, कोषाध्यक्ष डागेश्वर साहू, सचिव नोहर साहू, गायक जनमेजय साहू, रोशन साहू, कथावाचक मानिक साहू, तबला वादक भूपेंद्र साहू, समित साहू, टेश्वर साहू सहित मंडली के सभी सदस्य शामिल रहे।ग्रामीणों ने श्रद्धा सुमन बाल मंडली शंकर नगर की प्रस्तुति की जमकर तारीफ की।

Post a Comment

Previous Post Next Post