धमतरी/नगरी। खबरबाज न्यूज
नगरी ब्लॉक के ग्राम संबलपुर में आज सुबह करीब 7 बजे एक भालू आबादी में घुस गया। ग्राम निवासी तोरण नाग के घर की बाड़ी में भालू को घूमता देख घरवालों में अफरा-तफरी मच गई और पूरे गांव में दहशत फैल गई।
ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से भालू को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि गांव वन क्षेत्र से लगा हुआ है, जिसके कारण अक्सर जंगली जानवर गांव की ओर आ जाते हैं।
Post a Comment