धमतरी। खबरबाज न्यूज
जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार 18 अगस्त 2026 को आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर थाना केरेगांव क्षेत्र के ग्राम राजीव नगर, माकरदोना में दबिश दी।
टीम ने आरोपी सुधराम कमार, पिता संतुराम कमार के निवास पर छापेमारी के दौरान 4 चढ़ी हुई भट्टी और नीले ड्रमों से कुल 50 लीटर महुआ शराब जप्त की।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
टीम में शामिल अधिकारी:
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक निशांत साधु, पुरुषोत्तम सिन्हा, प्रधान आबकारी आरक्षक मुरली सोनी, राजेश यादव, आरक्षक प्रशांत यादव, भूषण वर्मा, राजेश कुमार, कौशल नेताम, राजकिशोर कुर्रे, नीरज चंद्राकर तथा महिला आरक्षक उमालक्ष्मी नेताम और मेघा सिन्हा का सराहनीय योगदान रहा।
जिला प्रशासन ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री पर नियंत्रण के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आमजन से अपील है कि इस तरह की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत आबकारी विभाग को दें।
Post a Comment