खबर बाज न्यूज़

धमतरी जिला पंचायत में बड़ा प्रशासनिक कसावट10 वर्षों से अधिक जमे 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव


धमतरी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में गति लाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। "विष्णु के सुशासन" के तहत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा ने 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में फेरबदल की सूची जारी की है।

10 साल से जमे सचिवों का हुआ तबादला
प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से उन सचिवों का स्थानांतरण किया गया है जो 10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ थे। इससे पंचायतों में निष्पक्ष कार्यप्रणाली और जवाबदेही को बल मिलेगा।

चारों जनपदों में व्यापक फेरबदल
जिले के चारों जनपदों को मिलाकर कुल 61 सचिवों के मूल प्रभार में परिवर्तन किया गया है।

जनपद पंचायत धमतरी: 21 मूल तबादले

जनपद पंचायत कुरुद: 25 मूल तबादले

जनपद पंचायत मगरलोड: 5 मूल तबादले

जनपद पंचायत नगरी: 10 मूल तबादले


इसके साथ ही कई पंचायतों में अतिरिक्त प्रभार की नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

22 अगस्त तक अनिवार्य पदभार ग्रहण
सीईओ जयंत नाहटा ने सभी स्थानांतरित सचिवों को 22 अगस्त 2026 तक अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर अनिवार्य रूप से प्रभार ग्रहण करने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि जनहित के कार्य निर्बाध रूप से चलते रहें।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में उत्साह
लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे रहने के कारण विकास कार्यों में आ रही शिथिलता को दूर करने के लिए यह मांग की जा रही थी। प्रशासन के इस निर्णय से ग्रामीणों में भारी उत्साह है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि सचिवों के स्थानांतरण से शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से होगा और पंचायतों में पारदर्शिता बढ़ेगी।


---

#Dhamtari #Panchayat #Transfer #DistrictPanchayat #Sushasan #Chhattisgarh

Post a Comment

Previous Post Next Post