धमतरी
अत्यधिक वर्षा को देखते हुए धमतरी जिले में आज 25 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
जारी आदेश के अनुसार जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेंगी।
वहीं त्रैमासिक परीक्षा को लेकर पृथक से आदेश जारी किया जाएगा।
विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की गई है कि परीक्षा की अगली तिथि के लिए स्कूल की सूचना पर नजर रखें।
Post a Comment