खबर बाज न्यूज़

नगरी के सांकरा में 12 अक्टूबर से भव्य कबड्डी प्रतियोगिता


धमतरी/नगरी। ग्राम पंचायत सांकरा में श्री नंदेश्वर कबड्डी क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

 प्रतियोगिता का आयोजन 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक नंदी चौक, पुराना गौठान, हाई स्कूल के सामने सांकरा में होगा।

आयोजक समिति के अनुसार प्रतियोगिता में देश-विदेश के कबड्डी खिलाड़ियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में उत्साह है।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 41 हजार रुपये, द्वितीय 31 हजार रुपये, तृतीय 11 हजार रुपये तथा चतुर्थ पुरस्कार 5 हजार 500 रुपये रखा गया है। 

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post