धमतरी - पाइकभाठा ग्राम पंचायत की महिला सरपंच की कुर्सी चली गई है। पंचों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में प्रस्ताव पारित हो गया।
पंचायत में कुल 16 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें 14 वोट अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े, जबकि सरपंच के समर्थन में सिर्फ 2 वोट मिले।
जानकारी के अनुसार महिला सरपंच पर आरोप था कि वह गांव के सभी विकास कार्यों का ठेका अपने पति को देती थीं। साथ ही पंचायत में मनमानी करती थीं और पंचों को कार्यों की जानकारी भी नहीं देती थीं।
इन्हीं आरोपों को लेकर पंचों ने एसडीएम कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर आज मतदान हुआ।
अब उपसरपंच कार्यवाहक सरपंच के रूप में काम देखेंगे। नियमानुसार 6 माह के भीतर ग्राम पंचायत में उपचुनाव कराया जाएगा।
Post a Comment