खबर बाज न्यूज़

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर से अधिक कच्ची शराब जब्त, एक गिरफ्तार

धमतरी। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

मामला ग्राम-अरसीकन्हार, थाना-मेचका का है।जिला आबकारी अधिकारी रोहित देवांगन के मार्गदर्शन एवं आबकारी जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी पुरुषोत्तम सिन्हा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी।
सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी सुरेंद्र कुमार कावड़े, पिता बुद्धूराम कावड़े के निवास पर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के निवास से 20.200 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब जब्त की गई, जिसे ओडिशा से लाना बताया जा रहा है।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक मुरलीधर सोनी, आरक्षक प्रशांत कुमार यादव, भूषण वर्मा, अरविन्द नेताम, नीरज चंद्राकर एवं महिला आरक्षक सोमी पालेश्वर का सराहनीय योगदान रहा।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post