धमतरी / नगरी। सिहावा पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी करते दो युवकों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 20 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार दोनों तस्कर रॉयल एनफील्ड बाइक से ओडिशा की ओर से सिहावा रोड की तरफ गांजा लेकर आ रहे थे। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली, तो बाइक पर रखा गांजा मिला। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल भी जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपी तुषार कश्यप उम्र 23 वर्ष, निवासी नई दिल्ली और एतेशाम उम्र 27 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश हैं।
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी चक्रधर बाघ के नेतृत्व में वरिष्ठ आरक्षक हरीश कावड़े, राजेश साहू, प्रमोद गाहड़े व डीएसएफ भारत बंजारा की टीम ने की।
Post a Comment