धमतरी/नगरी। सुखराम नागे महाविद्यालय के छात्र कॉलेज प्रबंधन के दो नए नियमों के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन ने दो तुगलकी फरमान जारी किए हैं। पहला, छात्र सीधे प्रिंसिपल से नहीं मिल सकते और न ही कोई शिकायत कर सकते हैं। दूसरा, फ्रेशर पार्टी समेत किसी भी कार्यक्रम के लिए छात्रों से राशि लेने पर रोक लगा दी गई है और राशि लेने पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
इन दोनों नियमों को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी है। छात्रों की मांग है कि दोनों नियम तत्काल वापस लिए जाएं।
छात्रों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
Post a Comment