धमतरी/नगरी। नगरी क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी हितेश महेश सिन्हा को अटल भारतीय हिन्दू फाउंडेशन का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन द्वारा उन्हें प्रदेश की कमान सौंपे जाने की सूचना मिलते ही पूरे सिहावा विधानसभा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
हितेश सिन्हा लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं। समर्थकों के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना, जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहना उनकी पहचान रही है। निर्धन कन्याओं के विवाह जैसे पुनीत कार्यों में उनका सहयोग क्षेत्र में विशेष रूप से सराहा जाता है, जहां वे सामान्य परिवार की तरह सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं।
धार्मिक क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। नगरी के मेचका में स्थापित भगवान भोलेनाथ की लगभग 40 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, जो आज आस्था का प्रमुख केंद्र है, उसकी स्थापना में हितेश सिन्हा की अहम भूमिका रही है। इस कार्य ने नगरी की धार्मिक पहचान को नई ऊंचाई दी है।
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विकास महतो, सुल्तान खान, बाला सोनी, चिना पांडेय, फेजल खान, कुदन दाऊ, लाल पटेल, बसंत अग्रवाल, आलोक मिश्रा, मिथलेश सिन्हा, लिलेश साहू, प्रकाश सिन्हा, यतीश साहू, पप्पू सिन्हा, जितेन्द्र साहू, टोसन सिन्हा, डेविड साहू, शिवशंकर साहू, प्रिस गोलछा, राजेश गोलछा, राकेश जैन सहित बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन सामाजिक सेवा और हिंदुत्व की विचारधारा को प्रदेश के कोने-कोने तक ले जाएगा।
Post a Comment