खबर बाज न्यूज़

पुंगारपाल में नक्सली डंप पर फोर्स का बड़ा एक्शन, 4 किलो पाइप बम बरामद

खबरबाज न्यूज कोंडागांव। जिले के पुंगारपाल इलाके में सुरक्षा बलों ने नक्सल डंप पर बड़ी कार्रवाई की है। 

आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर नक्सल सेल, DRG, बस्तर फाइटर्स और BDS की संयुक्त टीम ने सर्चिंग की।

ग्राम आलवाड़ के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से 4 किलो का पाइप बम बरामद हुआ है। 

मौके से 1 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, 18 पेंसिल बैटरी, 7 लीटर का कुकर और 1.7 किलो विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है।

फोर्स ने डी-माइनिंग के दौरान यह बरामदगी की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post