धमतरी/नगरी
शालेय क्रीड़ा राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नगरी विकासखंड के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेजेस नगरी के छात्र सागर साहू ने 600 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता, वहीं 400 मीटर रिले रेस में भी तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में उन्होंने चतुर्थ स्थान हासिल किया।
इसी तरह शासकीय हाई स्कूल नगरी के धावक महेश सलाम ने तेज रफ्तार का प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही 400 मीटर रिले रेस में भी कांस्य पदक अपने नाम किया।
जिनियस पब्लिक स्कूल नगरी की छात्रा लवण्य निषाद ने लंबी कूद स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से नगरी क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विद्यालय परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Post a Comment