खबर बाज न्यूज़

निधन के बाद भी रोशनी बिखेर गए सालिक राम, परिवार ने किया नेत्रदान


धमतरी/कुरूद

ग्राम नारी निवासी 80 वर्षीय सालिक राम साहू का 20 सितंबर को निधन हो गया। 

दुख की घड़ी में भी परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए नेत्रदान का फैसला लिया।

परिवार की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। 

जिला नोडल अधिकारी डॉ. राजेश सूर्यवंशी और बीएमओ डॉ. हेमराज देवांगन के मार्गदर्शन में सुबह 9.30 बजे नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की गई।

दान की गई आंखों को सुरक्षित मेडिकल कॉलेज रायपुर के नेत्र बैंक भेजा गया। सहायक नोडल अधिकारी गुरुशरण साहू और टीम ने मेकाहारा में नेत्रकोष में जमा कराया।

नेत्र रोग विभाग रायपुर ने परिवार को सम्मान प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। परिवार के इस फैसले से अब दो लोगों को नई रोशनी मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post