खबर बाज न्यूज़

रुद्री पुलिस को सफलता, फर्जी ACB अधिकारी गैंग का तीसरा फरार सदस्य जेल में

धमतरी। एंटी करप्शन ब्यूरो का अधिकारी बनकर घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देकर लैपटॉप और मोबाइल लूटने के मामले में रुद्री पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना सिविल लाइन रुद्री में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कुछ लोग खुद को ACB का अधिकारी बताकर उसके घर घुसे और गोली मारने की धमकी देकर लैपटॉप, वनप्लस पैड और 8 मोबाइल लेकर भाग गए। 

रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में रामचंद देवांगन और नागेंद्र पटेल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

फरार चल रहे तीसरे आरोपी हितेश सिंह निवासी बैकुंठपुर, जिला कोरिया को 22 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post