खबर बाज न्यूज़

जिला अध्यक्ष के जन्मदिन को NSUI ने बनाया सेवा का संकल्प, कार्यकर्ता भावेश चंदनिया ने लिया नेत्रदान का प्रण



धमतरी/नगरी

जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में NSUI कार्यकर्ताओं ने सेवा और मानवता की मिसाल पेश की। सिविल अस्पताल नगरी में NSUI जिला उपाध्यक्ष भावेश चंदनिया ने स्वेच्छा से नेत्रदान करने का संकल्प पत्र भरा।

इस अवसर पर भावेश ने कहा कि नेत्रदान से बड़ा कोई दान नहीं है। यह मानव सेवा और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण कदम है। मेरे इस संकल्प से किसी नेत्रहीन को रोशनी मिल सके, इससे बड़ा सौभाग्य और कुछ नहीं।

जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि NSUI के कार्यकर्ता हमेशा समाज सेवा के लिए आगे रहते हैं।

इस दौरान NSUI शहर अध्यक्ष राकेश नेताम, विधानसभा महासचिव लाकेश्वर साहू, उदित सोनी, शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय NSUI अध्यक्ष लक्ष्य तिवारी, राज कश्यप, विनय साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post