गरियाबंद
गरियाबंद पुलिस ने हीरा तस्करी करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 8 नग हीरा, बाइक और मोबाइल समेत 1.83 लाख का माल जप्त किया गया है। कार्रवाई थाना छुरा पुलिस ने की है।
पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर अवैध हीरा परिवहन पर कार्रवाई की जा रही थी। 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि पल्सर बाइक में तीन व्यक्ति रसेला-खरखरा मार्ग से हीरा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर देवरी धामनडीह तिराहा के पास नाकाबंदी की गई।
पुलिस ने बाइक रोककर तलाशी ली तो लिलेश्वर नायक (26) के पास से 3 नग हीरा, हेमकुमार यादव (65) के पास से 3 नग और पुरण नायक (33) के पास से 2 नग हीरा बरामद हुआ। कुल 8 नग हीरे की कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
थंबनेल बना देवे फोटो में बदलाव न हो
Post a Comment