खबर बाज न्यूज़

भारी बारिश से धमतरी के जलाशय लबालब, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी



धमतरी। 

लगातार बारिश से जिले के जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है।


 गंगरेल 98.14%, मुरुमसिल्ली 100%, दुधावा 97.21% और सोदूर 88.18% भर चुका है। सुरक्षा के मद्देनजर जलाशयों से पानी छोड़ा जा रहा है। 

गंगरेल के 10 गेट से 54,950 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जिसमें से 48,950 क्यूसेक महानदी में जा रहा है। 

मुरुमसिल्ली से 7,286, दुधावा से 16,606 और सोदूर से 16,402 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। 

आवक बढ़ने पर निकासी और बढ़ाई जा सकती है।
बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से महानदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। जिला प्रशासन ने तटीय गांवों में अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post