खबर बाज न्यूज़

खेत में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, चप्पल-छाता देख परिवार को हुआ शक



नगरी, 9 अगस्त 2026
तहसील नगरी के ग्राम गाहनासिहार में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे खेत गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान ईश्वरी नरेटी, उम्र 40 वर्ष, पति यशवंत नरेटी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ईश्वरी शनिवार दोपहर खेत गई थी। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत की मेढ़ पर उसका चप्पल और छाता मिला। इससे आशंका होने पर परिवार ने खेत में खोजबीन की तो महिला का शव पड़ा मिला।

खेत में एक ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जिसमें करंट आ रहा था। आशंका है कि महिला उसकी चपेट में आ गई।

घटना की सूचना मिलने पर सिहावा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नगरी सिविल अस्पताल भिजवाया।

फिलहाल जांच और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर महिला की मृत्यु करंट लगने से होना बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post