खबरबाज न्यूज
बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण और नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी और उसकी पत्नी को दिल्ली-हरियाणा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया आधारित मैट्रिमोनियल साइट के जरिए महिलाओं को निशाना बनाता था।
कोरबा निवासी पीड़िता ने 9 मार्च 2026 को थाना तोरवा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के अनुसार “शादी डॉट कॉम” के माध्यम से उसकी पहचान पवन कुमार यादव से हुई। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का आश्वासन दिया और दैहिक संबंध बनाए। बाद में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे करीब 12-13 लाख रुपये के नगद और सोने-चांदी के जेवर ले लिए।
रिपोर्ट के बाद आरोपी पत्नी नवीता यादव के साथ लगातार ठिकाना बदल रहा था। पुलिस ने पामगढ़ और बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में दबिश दी, लेकिन मोबाइल बंद मिला। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया।
बैंक ट्रांजेक्शन से खुला राज
तकनीकी जांच में पता चला कि आरोपी के अधिकांश खाते बंद थे, लेकिन पत्नी नवीता के खाते से बल्लभगढ़, हरियाणा में रकम निकाली जा रही थी। इसी सुराग पर पुलिस टीम दिल्ली-हरियाणा पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
1. पवन कुमार यादव, 34 वर्ष, निवासी ग्राम डुडंगा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा
2. नवीता यादव, 30 वर्ष, निवासी ग्राम डुडंगा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा
पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Post a Comment