खबर बाज न्यूज़

रायगढ़ डबल मर्डर केस का खुलासा,ईंट से सिर फोड़ा, फिर रेप,बच्ची के रोने पर गला घोंटा, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

खबरबाज न्यूज

रायगढ़। लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में 35 वर्षीय महिला और उसकी 10 माह की मासूम बेटी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 21 दिन बाद खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 65 वर्षीय आरोपी भिखारीराम नागवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 16 जुलाई 2026 की है। महिला गंभीर हालत में मिली थी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने ईंट से महिला के सिर और चेहरे पर हमला कर उसे अचेत कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान रो रही बच्ची की आवाज से घबराकर आरोपी ने मासूम का गला दबाया और ईंट से हमला कर उसकी भी हत्या कर दी।

इस तरह पकड़ा गया आरोपी
एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच की। मुखबिर की सूचना और लगातार साक्ष्य जुटाने के बाद संदेही से पूछताछ की गई। आरोपी के हाथ में चोट के निशान और अन्य अहम सबूत मिले। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना के समय पहनी गई खून से सनी धोती भी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


---

#Raigarh #CrimeNews #DoubleMurder #ChhattisgarhPolice

थंबनेल बनाए

Post a Comment

Previous Post Next Post