खबर बाज न्यूज़

धमतरी पुलिस का साइबर जागृति अभियान, 14 थाना क्षेत्रों में पहुंचाया सुरक्षा संदेश

धमतरी। छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रदेशव्यापी "साइबर जागृति अभियान" के तहत धमतरी पुलिस ने जिले के 14 थाना/चौकी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में लगभग 2000 छात्र-छात्राओं और नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

पुलिस ने बताया कि साइबर ठग फर्जी कॉल, लिंक, OTP और KYC के नाम पर ठगी करते हैं। नागरिकों से OTP, PIN, CVV जैसी जानकारी साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की अपील की गई। ग्रामीणों को UPI और ऑनलाइन बैंकिंग के सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी दी गई।

पुलिस ने "एक जागरूक नागरिक 10 जागरूक परिवार" का नारा देते हुए लोगों से 5-10 अन्य लोगों को जागरूक करने को कहा। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर शिकायत करने की सलाह दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post