खबर बाज न्यूज़

कांग्रेस के PCC कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी निवास पर ED की दबिश, 5 घंटे से जारी है कार्रवाई

धमतरी। खबरबाज न्यूज
कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित निवास पर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दबिश दी है। सुबह करीब 7 बजे दो कारों में 5 अधिकारी उनके घर पहुंचे और जांच शुरू की, जो करीब पांच घंटे से लगातार जारी है।

घर के अंदर बंद कमरे में ED की टीम जांच कर रही है, जबकि घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का जमावड़ा लग गया है।

ED की कार्रवाई की खबर मिलते ही धमतरी विधायक ओंकार साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष विपिन साहू सहित कई बड़े कांग्रेस नेता अग्रवाल के निवास पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि घर में रामगोपाल अग्रवाल के परिजन और उनके बड़े भाई का परिवार मौजूद है।

सूत्रों के मुताबिक ED की यह कार्रवाई कोल, शराब और माइनिंग से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है।

फिलहाल ED की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post