धमतरी। खबरबाज न्यूज
नगरी से धमतरी जाने वाले मार्ग पर दुगली के पास घाटी से पहले सड़क के बीचों-बीच एक बड़ा पेड़ गिर जाने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
पेड़ गिरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दोपहिया और छोटे वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई राहगीर घंटों से जाम में फंसे हुए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की सूचना के बावजूद अभी तक पेड़ को हटाने के लिए कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है। इससे जाम की स्थिति लगातार बनी हुई है। राहगीरों ने आशंका जताई कि यदि जल्द पेड़ नहीं हटाया गया तो आवागमन और अधिक बाधित हो सकता है।
राहगीरों ने की तत्काल कार्रवाई की मांग,जिसके बाद पेड़ को हटाया गया और मिली राहगीरों को राहत
वाहन चालकों और राहगीरों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि तुरंत मौके पर टीम भेजकर पेड़ को हटाया जाए, ताकि नगरी-धमतरी मार्ग पर यातायात सामान्य हो सके। लोगों ने कहा कि सड़क पर पेड़ पड़े होने से दुर्घटना की संभावना भी बढ़ गई है,जिसके बाद वन विभाग ने तत्काल पहुंच कार्यवाही किया।
फिलहाल इस मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से चालू हो चुका है।
Post a Comment