धमतरी। नगरी वन परिक्षेत्र के ग्राम हरदीभाठा में आज किसानों को खेत में निंदाई के दौरान एक विशालकाय अजगर दिखा। अचानक अजगर को देखकर खेत में हड़कंप मच गया।
किसानों ने बिना देरी किए तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बड़ी मशक्कत के बाद टीम ने विशालकाय अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। पकड़ने के बाद अजगर को किसी प्रकार की चोट न पहुंचे, इसका ध्यान रखते हुए उसे पास के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
वन विभाग ने किसानों से अपील की है कि जंगल से लगे खेतों में काम करते समय सावधानी बरतें। अगर कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
*धमतरी से खबरबाज न्यूज के लिए रिपोर्ट*
Post a Comment